छत्तीसगढ़

सीएम की राह पर नगर निगम आयुक्त

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपनी पुत्रवधु को प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय डॉॅ.भीम राव अंबेडकर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराकर लोगों को सरकारी अस्पताल पर भरोसा दिखाने का संदेश दिया था। इस संदेश का असर राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त पर भी पड़ा हैं। नगर निगम के आयुक्त अश्विनी देवांगन के घर किलकारी गूंजी है। मंगलवार सुबह ऑपरेशन से उनकी पत्नी को बेटा हुआ है। खबर इस लिहाज से भी बेहतर है कि उन्होंने अपनी पत्नी के प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव को चुना।
आयुक्त अश्वनी देवांगन की माने तो उनको सरकारी अस्पताल की सुविधाओं और यहां के चिकित्सकों पर निजी से ज्यादा भरोसा है। इसीलिए उन्होंने निजी में जाने से बेहतर शासकीय अस्पताल को बेहतर समझा। उन्होंने बताया कि उनका पहला बेटा भी उनके कवर्धा में पदस्थ रहने के दौरान कवर्धा के जिला चिकित्सालय में पैदा हुआ था। पहला बेटा भी ऑपरेशन से हुआ था। फिलहाल अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Back to top button
close