
रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा कल राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज एक द्रोणिका पंजाब से लेकर बिहार तक बनी हुई है। एक दूसरी द्रोणिका बिहार से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बनी है तथा यह द्रोणिका विदर्भ तक 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित हे। इसके प्रभाव से कल 27 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। बात राजधानी रायपुर की करें तो यहां भी आज देर रात तक मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। इसके अलावा हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। राज्य में अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
इधर दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज पूरे देश को कव्हर कर लिया है। वहीं मानसून पर लगा बे्रक भी हट गया है। अब खाड़ी में बनने वाले सिस्टम अथवा राज्य के आसपास निर्मित होने वाले सिस्टम के असर से बारिश का दौर फिर से शुरू होने की पूरी संभावना बन गई है।