Breaking Newsछत्तीसगढ़यूथस्लाइडर
BIG BREAKING: CGBSE के नतीजे घोषित… प्रदेश में फिर लड़कियों ने मारी बाजी… 12वीं में मुंगेली के टिकेश वैष्णव बने छत्तीसगढ़ टॉपर… 10वीं में टॉप 3 लिस्ट में लड़कियों का कब्जा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वी और 12वी के नतीजे आज घोषित हो चुके है और प्रदेश में फिर एक बार लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रदेश में 10वीं कक्षा में 76.28% लड़कियां पास हुई है वही 70.53% लड़कें उत्तीर्ण हो पाए है।
12वीं कक्षा की बात करें तो 82.02% लड़कियां सफल हुई है वही लड़कों में यह प्रतिशत 74.70% का है।
प्रदेश में 12वीं में मुंगेली के टिकेश वैष्णव ने टॉप किया है।
12वीं टॉप 3
1. टिकेश वैष्णव (मुंगेली) 97.80
2. प्रिया अग्रवाल (रायपुर) 97.00
3. तन्नू यादव (उसलापुर) 96.60
10वीं टॉप 3
1. प्रज्ञा कश्यप (मुंगेली) 100.00
2. प्रसंशा राजपूत (बेमेतरा) 99.83
3. भारती यादव (बालोद) 98.67