दुर्ग। हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी ने शनिवार को दुर्ग सेंट्रल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सेंट्रल जेल में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फ ानन में इसकी सूचना पद्मनाभपुर चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं बंदी द्वारा फांसी लगाए जाने के बाद जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। मृत बंदी शिवाकर उर्फ शिवा योगी 23 वर्ष पिता करननाथ योगी वार्ड 2 इंदिरा नगर परपोड़ी जिला बेमेतरा का निवासी था।
उसने शनिवार की सुबह जेल के अस्पताल से लगे शौचालय के दीवाल के एक कोने में चादर के सहारे फांसी लगा ली थी। उस पर अन्य बंदियों की नजर पड़ी, तब तक वह दम तोड़ चुका था। पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी येनु देवांगन ने बताया कि मृत बंदी हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
घटना सुबह 8 बजे की है। मृतक को हत्या के मामले में 28 जून 2019 को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। तब से वह सेंट्रल जेल दुर्ग में सजा काट रहा था। रविवार की सुबह अचानक हुई घटना से जेल प्रशासन भी सकते में हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Add Comment