कोरबा। प्री-मानसून में हुई बारिश में करतला क्षेत्र के किसानों की समस्या बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर जाने से दलदल हो चुका है। जिससे खेती किसानी का काम रूक गया है। किसान बोवाई नहीं कर पा रहे है।
अभी खेतों को सूाने में समय लगेगा। इस वर्ष खुर्रा बुवाई नहीं होने से किसानों में मायूसी है। करतला सर्वाधिक धान उत्पादक ब्लॉक है। लेकिन इस बार पहली बारिश ही किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जिले में मानसून की सक्रियता से रोज रात से लेकर सुबह तक बारिश हो रही है।
दोपहर बाद धूप निकल रही है। तीन दिन लगातार बारिश की वजह से करतला .लॉक में खेत में पानी भरने से किसान धान की बोवनी नहीं कर पा रहे हैं। 24 घंटे में 25.3 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश कोरबा ब्लाक में 78.5 मिली मीटर हुई। पिछले साल से अभी तक 100 मिलीमीटर अधिक बारिश हो चुकी है।
मानसून भले ही 17 जून के बाद आने की संभावना जताई गई थी लेकिन दो दिन पहले ही सक्रियता बढ़ गई है। रविवार रात से लेकर सुबह साढ़े दस बजे तक गरज चमक के साथ बारिश हुई। जिसके कारण मौसम ठंडा हो गया है। दूसरी ओर धान की बोवनी की तैयारी कर रहे किसान परेशान हैं।
Add Comment