Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय… इन स्थानों पर भारी बारिश की संभावना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अति सक्रिय है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक 1.5 किलोमीटर और 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा झारखंड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर और 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

एक झारखंड से कोंकण तक छत्तीसगढ़ तेलंगाना होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से बांग्लादेश उत्तर राजस्थान दक्षिण उत्तर प्रदेश झारखंड पश्चिम बंगाल तक 16 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी विदर्भ के ऊपर 5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।



इनबॉक्स में तंत्र को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा का क्षेत्र और वर्षा की मात्रा अधिक होने की संभावना है।

Back to top button
close