अहमदाबाद। लॉकडाउन का नियम तोडऩा प्रेमी जोड़ा को महंगा पड़ गया। प्रेमी जोड़ा कार में बैठकर इश्क फरमाना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
मामला गुजरात से सामने आया है। जहां पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को एक कार में रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके की है। जहां प्रेमी जोड़ा कार में बैठा प्रेम कर रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि 30 वर्षीय विवाहित व्यक्ति 40 वर्षीय तलाकशुदा महिला से प्रेम करता है। लॉकडाउन के कारण ये जोड़ा एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहा था, इसलिए दोनों ने मिलने का फैसला किया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने जब प्रेमी जोड़े को रंगे हाथों पकड़ा तो जोड़ा खुद का बचाव करने लगे। इस जोड़े ने पुलिस के सामने अपना बचाव करते हुए कहा कि ये लोग कुत्ते को दूध पिलाने आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Add Comment