
रायपुर। अंबिकापुर जा रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जग्गी सहित सात कार्यकर्ता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। उनकी गाड़ी हाइवा से टकरा कर पलट गई। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों को गंभीर चोंटे आई है। कटघोरा के पास चोटिया पर यह दुर्घटना घटी। सतीश जग्गी और उनके कार्यकर्ता सीजी 04 एचडी 5491 में अंबिकापुर जा रहे थे। ऐसा बताया जाता है कि सतीश जग्गी को चोट आई है और उन्हें बिलासपुर रिफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई थी। हादसे में घायल राकांपा के कार्यकर्ताओं को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।