छत्तीसगढ़ : रहे सतर्क…! कुछ स्थानों पर बन रही बारिश की संभावना…

रायपुर। राज्य के दक्षिणी इलाका याने बस्तर संभाग में कल एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं राज्य के शेष इलाकों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर आ रहा है। इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पश्चिम राजस्थान के ऊपर 0.9 किमी पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिशा के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। पूर्व मध्य अरब सागर और उससे लगे तटीय कर्नाटक से विदर्भ के पश्चिम भाग तक एक द्रोणिका स्थित है। इसके प्रभाव से कल दिनांक 11 अपै्रल को दक्षिण छत्तीसगढ़ याने बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड ़ सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी प्रबल आसार हैं। इस दौरान राज्य के शेष भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। इस सिस्टम के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। इधर आज राजधानी रायपुर में 37.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह अंबिकापुर में 32.2, बिलासपुर में 34.8, पेण्ड्रारोड में 33.1, जगदलपुर में 35.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।