रायपुर। लॉकडाउन के बीच पुलिस विभाग में एक खुशखबरी आई है। पुलिस विभाग ने आज एक पदोन्नति आदेश जारी किया है। इस आदेश में 109 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय नवारायपुर से पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस डीएम अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 109 एएसआई पदोन्नत हो एसआई बने हैं।
जारी आदेश क्रमांक-पुलिस मुख्यालय/रायपुर/3/नामां./एम-159/2020/अटलनगर से 109 एएसआई से एसआई पदोन्नत अधिकारियों की सूची निम्नानुसार है। उक्त पदोन्नति योग्यता सूची वर्ष 2020 के आधार पर प्रशासनिक कारणों से उनकी वर्तमान इकाई में ही आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है।
जारी सूची के अनुसार शिवव्रत तिर्की सरगुजा, भागवत प्रसाद यादव रायगढ़, जगत राज सिंह रायगढ़, भुनेश्वर तिवारी जांजगीर चांपा, शांत कुमार डेनियल बस्तर, रमेश कुमार शर्मा बिलासपुर, दयाशंकर शर्मा दुर्ग, इन्दुराम साहू दुर्ग, नरेश कुमार सार्वा दुर्ग, हरीश चंद्र जाधव रायपुर, संतोष कुमार साहू धमतरी, धनेश कुमार साहू बलौदाबाजार-भाटापारा, सुरेश कुमार शर्मा रायपुर, बालमुकुंद साहू रायपुर, दुलाल नाथ धमतरी, श्रवण कुमार मिश्रा रायपुर, कमल सिंह सेंगर रायपुर, प्रहलाद तिवारी आदि।
Add Comment