
रायपुर। सीनियर एशियन वॉलीबाल चैम्पिनशिप 20वीं का आयोजन 13 से 21 सितम्बर तक इरान में आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के दिपेश सिन्हा का चयन किया गया है। दिपेश पिछले 4 वर्ष से भारतीय वॉलीबाल दल में खिलाडी के रूप में भारतीय सीनियर वॉलीबाल दल का प्रतिनिधित्तव कर रहे है तथा दिपेश सिन्हा छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर रायपुर में पदस्थ है तथा उनका निवास स्थान धमतरी है।
सिन्हा भारती; वॉलीबाल दल में ब्लाकर के पोजिसन पर खेलते है 20वीं सीनियर भारतीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय वॉलीबाल दल का प्रशिक्षण शिविर बैंगलोर में (भारतीय खेल प्राधिकरण) में पिछले तीन माह से लगाया गया था।
जिसके कल समापन पर सीनियर भारतीय वॉलीबाल दल की घोषणा की गई। जिसमें छत्तीसढ़ राज्य से दिपेश सिन्हा का चयन किया गया है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबाल एशोसिएशन के सचिव ने दी है।
भारतीय दल इस प्रकार है:- उक्रा पंडइयंन, रंजीत सिंह (सेटर),दीपेश सिन्हा, अश्वाल राय, अखिद जी. एस., कार्तिक अशोक (मिडिल ब्लाकर, अमित गुलिया, अजित लाल, प्रभागरन, नवीन राजा जेकब (अटेकर), जेरोम विनिथ, विनित चैधरी (यूनिर्वसल),पंकज शर्मा, कमलेश खाटिक (लिबरो)।
यह भी देखें :