सुहागरात पर दुल्हन का कारनामा…देखता रह गया दूल्हा…

लुटेरी दुल्हन गैंग की अक्सर खबरें आती रहती हैं। इसके बाद भी लोग बिना खोजबीन के सीधा रिश्ता तय कर देते हैं और बात शादी तक पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में सामने आया है।
लुटेरी दुल्हन गैंग के तीन आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही आरोपियों के पास से 25 हजार नकदी बरामद की है। वहीं लुटेरी दुल्हन सहित एक महिला फरार है। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है।
मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि जहां विक्की नाम के व्यक्ति की आरती वर्मा नाम की लडक़ी से शादी हुई थी। वर पक्ष का आरोप है कि लडक़ी की तरफ के लोगों ने 1 लाख रुपये लेकर शादी कराई थी।
इसके बाद शादी के रात को ही आरती अपने ससुराल वालों को बहाना बनाया और सभी को धोखा देकर घर से निकलकर अपने साथियों के साथ भाग गई। जब विक्की और उसके परिवार वालों को जब मामले की खबर लगी तो उन्हें महसूस हुआ किया कि उन्हें ठगा गया है।
इसके बाद पीडि़त परिवार कसरावद थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन लोगों को आरती नाम की लडक़ी से शादी करवाकर उन्हें धोखा दिया गया है और पैसे ठगे गए हैं. पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें :