मनोरंजनवायरल

दूसरी बार मां बनीं सुपर डांसर की ये जज…घर आई नन्ही परी…

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। वो एक बार फिर मां बन गई हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ।

सेरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी के घर बेटी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ओम गणेशाय नम: हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है।



हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा. समीशा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर आ गई हैं।

बता दें कि शिल्पा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में बधे छे? शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं।
WP-GROUP

इन दिनों शिप्ला पति राज कुंद्रा और बेटे वियान संग अपनी लाइफ खुशी से एन्जॉय कर रही हैं। अब बेटी के आ जाने से वो और भी एक्साइटेड हैं। वर्कफ्रंट पर शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो सब्बीर खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

यह भी देखें : 

न्यूड फोटोशूट: जानिए एक मॉडल की आपबीती…क्या-क्या होता…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471