वायरल

सेक्स से बचने कुंवारे बनाते हैं बहाने…महिलाओं के जेहन में दिन में ही कई बार आता है विचार और…

सेक्स को लेकर एक दिलचस्प आंकड़े सामने आया है। यह आंकड़ा देश के 7 शहरों में कराए गए सर्वे से पता चला है। इस सर्वे के जरिए लोगों के दिल में छिपी तमन्नाओं और सेक्स से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया है।

सर्वे से पता चला कि 71 प्रतिशत कुंवारे सेक्स से बचने बहाने बनाते हैं। वहीं 10 में से 8 कुंवारी महिलाएं सेक्स न करने के लिए बहाने बनाती हैं। सर्वे में शामिल कुल 1500 भारतीयों में महिलाओं और जेनरेशन जेड के लोगों ने सेक्स पर सबसे ज्यादा खुलकर बात की है।



डेटिंग एप टिंडर ने सेक्स से जुड़े दिलचस्प आंकड़े जुटाने के लिए देश के 7 शहरों में एक सर्वे किया है। इस सर्वे के जरिए लोगों के दिल में छिपी तमन्नाओं और सेक्स से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया है। सर्वे में शामिल कुल 1500 भारतीयों में महिलाओं और जेनरेशन जेड के लोगों ने सेक्स पर सबसे ज्यादा खुलकर बात की है।

टिंडर द्वारा कराए गए इस सर्वे में 21 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वे दिन में कई बार सेक्स के बारे में सोचती हैं। जबकि पुरुषों की 30 फीसदी आबादी के जेहन में सेक्स का विचार आता है। सर्वे में शामिल लोगों से सेक्स को लेकर कई ऐसे ही सवाल किए गए।
WP-GROUP

आपको जानकर हैरानी होगी कि 81 फीसदी कुंवारे लोगों ने रिलेशनशिप में सेक्स को जरूरी बताया है। 79 प्रतिशत पुरुष और 83 प्रतिशत महिलाएं रिलेशनशिप में सेक्स को जरूरी मानती हैं। 18-22 साल के 38 प्रतिशत लोग कुंवारों के बीच सेक्स को जरूरी मानते हैं, जबकि 28-34 साल के 56 प्रतिशत लोगों ने इससे सहमति जताई है।

दिन में कितनी बार सेक्स के बारे में सोचते हैं?
इस सवाल के जवाब में 30 प्रतिशत पुरुष और 21प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे दिन में कई बार सेक्स के बारे सोचते हैं। जबकि 30 प्रतिशत पुरुष और 23 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि दिन में कम से कम एक बार उनके जेहन में सेक्स का विचार आता है।



हफ्ते में कितनी बार सेक्स के बारे में सोचते हैं?
इसके जवाब में पुरुषों की 31 प्रतिशत और महिलाओं की 32 प्रतिशत आबादी ने कहा कि वे हफ्ते में एक या दो बार सेक्स के बारे में सोचते हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इनमें 9 प्रतिशत ऐसे पुरुष और 24 प्रतिशत ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने कहा कि वे सप्ताह में एक बार भी सेक्स को लेकर विचार नहीं करती हैं। जबकि 28-34 साल के 33 प्रतिशत कुंवारे दिन में कई बार सेक्स के बारे में सोचते हैं।

क्या कुंवारे सेक्स न करने के लिए बहाने बनाते हैं?
इस सवाल के जवाब में 71 प्रतिशत कुंवारे लोगों ने कहा कि हां उन्होंने सेक्स न करने के कारण बहाने बनाए है। सर्वे में सामने आया कि 10 में से 8 कुंवारी महिलाएं सेक्स न करने के लिए बहाने बना चुकी हैं। जबकि ऐसा करने वाले मर्दों की आबादी 64 प्रतिशत हैं। 28-34 साल के कुंवारों में 10 में से 8 ऐसा कर चुके हैं।

यह भी देखें : 

वैलेंटाइन्स डे पर होटल में छापा…2 दर्जन कपल गिरफ्तार…यहां प्रेम का खुलकर इजहार करना है बैन…

Back to top button
close