VIDEOवायरल

VIDEO बुजुर्ग के सीने में दर्द: कंधे पर लेकर दौड़ा पड़ा जवान…देखें वीडियों…

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर स्टेशन पर जीआरपी के एक जवान की मुस्तैदी की वजह से एक बुजुर्ग की जान बच गई। स्टेशन पर मौजूद बुजुर्ग के सीने पर दर्द उठा तो जवान ने बिना वक्त गंवाए उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया और दौड़कर स्टेशन से बाहर पहुंचाया, जहां से उन्हें सही समय पर अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।



जीआरपी जवान के साहस की अब हर कोई प्रशंसा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश गच्छे मुंबई के घाटकोपर स्टेशन से दोपहर करीब दो बजे कहीं जा रहे थे। अभी वह स्टेशन पर खड़े ही थे कि उनके सीने पर तेज दर्द उठा और वह स्टेशन पर ही गिर पड़े. प्रकाश के गिरते ही वहां भीड़ लग गई।
WP-GROUP

इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस का जवान धनंजय गवली पहुंचा। धनंजय ने जैसे ही देखा कि प्रकाश के सीने में दर्द हो रहा है तो उन्होंने किसी के आने का इंतजार किए बिना ही प्रकाश को अपने कंधे पर उठाया और बाहर की ओर भागने लगे।

जवान के इस तरह प्रकाश को कंधे पर लेकर दौड़ता हुआ देख लोग हैरान रह गए। धनंजय, प्रकाश को अपने कंधे पर उठाकर राजावाड़ी अस्पताल ले गए और आईसीयू में एडमिट कराया। बताया जा रहा ह कि प्रकाश गच्छे की हालत अब स्थित बनी हुई है।

यह भी देखें : 

लगातार पांच दिन बंद हो सकते हैं बैंक…जानें क्यों…

Back to top button
close