Breaking Newsछत्तीसगढ़देश -विदेशस्लाइडर

आज बिगड़ सकता है मौसम…इन राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना…

[sg_popup id=”46924″ event=”inherit”][/sg_popup]उत्‍तर भारत के पहाड़ी राज्‍य जैसे उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी अभी रुकी हुई है, इसके चलते शीतलहर में राहत है लेकिन अन्‍य राज्‍यों के लिए अभी बारिश मुसीबत बन सकती है।

मौसम के विशेषज्ञों ने 6 फरवरी को पूर्वोत्‍तर और मध्‍य भारत के राज्‍यों में भारी बारिश सहित आंधी, ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। इस बेमौसम बारिश से इन राज्‍यों के कई शहर प्रभावित हो सकते हैं। इनके अलावा कुछ शहरों में बारिश तो होगी लेकिन हल्‍की रहेगी। आइये जानें देश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

– ओड़िशा और झारखंड में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।



– स्काइमेट वेदर के विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के नए सिस्टमों का प्रभाव अगले 24 घंटों तक कायम रहेगा। इसके परिणामस्‍वरूप पूर्वी मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के कई जगहों पर अच्छी बारिश बारिश हो सकती है। इन राज्‍यों में कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है।

– 6 फरवरी को ओडिशा और दक्षिण झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश, गुजरात और उत्तर कोंकण और गोवा के साथ-साथ उत्तर मध्य महाराष्ट्र में भी ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

– पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आएगी। इसका मतलब यह है कि अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।
WP-GROUP

अगले 24 घंटों के दौरान देश भर में संभावित मौसम
– अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाके बारिश से प्रभावित होंगे। इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

– दक्षिण भारत में बारिश तो है पर ज्‍यादा नहीं। यहां तमिलनाडु और केरल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उधर, पूर्वोत्‍तर में अरुणाचल प्रदेश, असम सहित नागालैंड के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर बढ़ सकता है।

– उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अब साफ मौसम देखने को मिल सकता है। उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। लेकिन, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। यानी सर्दी का कहर जारी रहेगा।



– महाराष्‍ट्र में अभी ठंड से निजात नहीं मिलने वाली। यहां तापमान और गिरेगा। अनुमान के अनुसार, नासिक, पुणे, मुंबई और जलगाँव में तापमान गिरने की संभावना है। इस गिरावट के पीछे उत्तर की ठंडी हवाओं की भूमिका है, जो सर्दियों की ठंड को वापस लाती हैं।

– हरियाणा में मौसम अच्‍छा रहने वाला है। अनुमान है कि इस सप्ताह समूचे हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, एक-दो बार पश्चिमी विक्षोभ आएंगे ज़रूर लेकिन हरियाणा का मौसम नहीं बदलेगा। यह साफ मौसम फसलों के लिए अच्छा भी है।

यह भी देखें : 

गुरु बदल देंगे इन 3 राशियों की चाल… रहना होगा सावधान…

Back to top button
close