मध्यप्रदेश के इंदौर में बिना बैंड-बाजे के एक अनोखी बरात निकली। दूल्हा शेरवानी में दौड़ता दिखा और उनके पीछे 50 से ज्यादा बाराती भी ऐसा ही कर रहे थे। यह बरात इंदौर के गणेश नगर में रहने वाले फिजिकल ट्रेनर नीरज मालवीय की थी।
उन्होंने शहर के मालवीय दशहरा मैदान से संगम नगर तक 11 किमी दौडक़र बारात लगाई। दुल्हन निकिता बिल्लोरे भी अपने पति के इस सरप्राइज से काफी खुश नजर आईं।
मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि शुरू में नीरज के परिवार के कुछ सदस्यों ने विरोध भी किया, लेकिन जब उन्होंने मेरी मंशा जानी तो वे इस फैसले के साथ हो गए।
इसके लिए घर से बारात घोड़ी पर ही बैठकर निकली. जैसे ही पास की सडक़ पर पहुंचे, दौड़ लगानी शुरू हो गई। 18 से 70 साल के सभी उम्र के लोग बारात में थे। सभी ने स्वेच्छा से साथ दिया. किसी ने आपत्ति नहीं जताई।
यह भी देखें :
Add Comment