छत्तीसगढ़सियासत

2018 के चुनाव में प्रत्येक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण: कौशिक

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक बूथ 20 यूथ कार्यक्रम के प्रगति के संदर्भ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आईटी सेल में सभी जिला अध्यक्षों की वीडियो कांफ्रेसिंग से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में संगठनात्मक गति विधियों पर चर्चा करके मिशन 65 के लिए जुट जाने के निर्देश दिए। 2018 हमारे लिए महत्वपूर्ण वर्ष है। इस वर्ष में भाजयुमो की प्रत्येक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बूथ कमेटियों को शासन के कार्य जन तक पहुंचाने का दायित्व देकर लगातार सक्रिय रखने को कहा। प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि मिशन 65 में युवाओं की बड़ी महति जिम्मेदारी है और संकल्प लेकर कार्य करने से लक्ष्य सिद्धि अवश्य होती है। वीडियो कांफ्रेसिंग में भाजयुमो महामंत्री संजू नारायण सिंह, मंत्री अमित साहू, दीपक बैस, प्रचार विभाग से अखिलेश कश्यप, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य सुनील चौधरी, आदित्य शुक्ला व आईटी सेल ऑडियो-वीडियो प्रभारी देवदत्त आर्य साहू सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471