छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: पीएल पुनिया ने कहा…AICC को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष…सप्ताह भर में छंट जाएगा सस्पेंस…

रायपुर। कांग्रेस नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चल रहे चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि नए अध्यक्ष के नाम पर बना सस्पेंस जल्द छंट जाएगा और सप्ताह भर के भीतर नए अध्यक्ष का नाम घोषित हो जाएगा।

एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हित के लिए और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री पुनिया ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मंथन चल रहा है, जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। 
WP-GROUP

नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा? पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी इंतजार कीजिए, सप्ताह भर के भीतर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी और कांग्रेस को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। राज्य सरकार क कामकाज और प्रदर्शन के सवाल पर श्री पुनिया ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है, जनता सरकार के कामकाजों की समीक्षा खुद करती है।

यह भी देखें : 

विक्रम उसेंडी ने उपचुनाव जीतने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…कहा चित्रकोट भाजपा का घर…सदस्यता अभियान में घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471