क्राइमछत्तीसगढ़

डॉ. आदिले पर RAPE का आरोप लगाने वाली महिला गायब… आरोप पर संदेह…

रायपुर। कुछ दिनों पहले डॉ. एसएल आदिले पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पुलिस को शिकायत देने के बाद गायब हो गई है। इधर महिला थाना पुलिस शिकायतकर्ता के थाने आने का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला का मोबाईल फोन भी बंद आ रहा है।



ज्ञात हो कि एक महिला ने स्वास्थ विभाग के मेडिकल शिक्षा संचालक रहे डॉ एसएल आदिले पर नौकरी के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी तथा महिला के आरोपों की जांच का जिमा एसएसपी ने महिला पुलिस थाना को सौंपा है। इस मामलें के बाद स्वास्थ मंत्री ने तत्काल डॉ आदिले पर कार्रवाई के निर्देश दिये थे जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था।

इधर डॉ. एसएल आदिले पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर लिखित शिकायत देकर पीडि़ता गायब है। महिला थाना पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल लगातार बंद होने से संपर्क नहीं हो पाया। महिला पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार पीडि़ता का बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल कराना आवश्यक है।

इसके बिना जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस सबसे पहले आरोपों का परीक्षण कर पीडि़ता का बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल जांच कराएगी। फिर डॉ.आदिले का बयान लिया जाएगा। उसके बाद ही एफआइआर दर्ज की जाएगी।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471