Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासत

छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय, कहा- हमारे लिए कोई भी पार्टी चुनौती नहीं

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को सुबह छग प्रवास पर रायपुर पहुंचे। माना विमानतल में विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय में संगठन के कार्यों की समीक्षा करने आये हुए है। विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान श्री विजयवर्गीय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई भी पार्टी हमारे लिए चुनौती नहीं है, बल्कि भाजपा ही सबके लिए चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में मजबूत है। छत्तीसगढ़ में 14 साल और केंद्र ने 4 साल में जो कार्य किया है, उसके बाद विकास ढूंढने की जरुरत नहीं है।

आप जहां भी खड़े होंगे आपको विकास दिखेगा। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा जनता की पार्टी है यहां लोकतंत्र है और यहां कार्यकर्ता अपनी मेहनत और अपनी काबलियत के दम पर नेता बनता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास व आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी निश्चित रूप से भाजपा की ही सरकार बनेगी। श्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल देश में राज किया। उसके बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई। कांग्रेस अब एक परिवार की पार्टी बन चुकी है। देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

यह भी देखे – आसमान से बरसती रही आग और धरती पर होती रही सौगातों की बारिश, CM ने इन जिलों में किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471