Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

BIG BREAKING : मंत्रालय में आज शाम 5 बजे हो सकती है मंत्रिमंडल की बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज शाम मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अहम बैठक हो सकती है। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने और निर्णय लिए जाने की सूचना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही अब राजकीय कामकाज में तेजी आएगी।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के साथ आज शाम 5 बजे एक आवश्यक बैठक कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो कैबिनेट के नए सदस्यों के साथ होने वाली इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है।



कैबिनेट की बैठक के बाद संभवत: बड़े फैसले होंगे। यह बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रालय में बुलाई जा सकती है। ज्ञात हो कि आज ही भूपेश कैबिनेट का गठन और शपथ ग्रहण हुआ है। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जय सिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, महिला विधायक अनिला भेडिय़ा, रूद्र गुरू, प्रेमसाय सिंह टेकाम और उमेश पटेल ने आज मंत्री पद की शपथ ली है।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सेनापति तैयार…11 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल…नाराजगी भी शुरू… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471