Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सेनापति तैयार…11 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल…नाराजगी भी शुरू…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सेनापति तैयार हो गए हैं। 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। दो ने मुख्यमंत्री के साथ ही शपथ ली थी बाकी 9 विधायकों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। काफी जद्दोजहद के बाद भूपेश के सेनापति तैयार किए गए हैं। रायपुर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चलने के बाद नामों की सूची तैयार की गई है।

भूपेश के मंत्रिमंडल में सभी वर्गों को संतुलित करने की कोशिश की गई है। राज्यपाल आनंद बेन पटेल ने सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे ने शपथ ली और आखरी में सबसे युवा नेता उमेश पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली। अभी भी एक नाम बाकी है। जिसे लोकसभा चुनाव को देखते हुए रोका गया है।



दूसरी ओर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए विधायकों में नाराजगी भी शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा और अमितेश शुक्ला ने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने से नाराजगी जाहिर की है। सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि मेरा अनुभव और वरिष्ठता में कोई कमी रही होगी इसी वजह से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया होगा। वहीं अमितेश पार्टी से इसकदर नाराज हैं कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का ही बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सेनापति के नामों से साथ जाने कुछ जानकारियां…

1. टीएस सिंहदेव-सरगुजा के राजघराना से ताल्लुक रखते हैं। नेताप्रतिपक्ष थे। सरगुजा के सभी 14 सीट जीताने का श्रेय जाता है। कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका।
2. ताम्रध्वज साहू- किसान नेता हैं। साहू समाज में अच्छी पकड़ है। दुर्ग से सांसद हैं। जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
3. रविन्द्र चौबे-कांग्रेस के विरष्ठ नेता हैं। पूर्व में मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।




4. डॉ.प्रेमसाय सिंह-सरगुजा का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूूर्व में मंत्री रह चुके हैं। लगातार 6 बार के विधायक हैं।
5.मो. अकबर- जोगी सरकार में मंत्री रहे। एकमात्र अलपसंख्यक नेता हैं। सर्वाधिक वोटों से जीत का रिकार्ड है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गृह जिले कवर्धा से जीत कर आए हैं।
6. कवासी लखमा-बस्तर के आदिवासी नेता हैं। आदिवासियों में अच्छी पड़क है। कोंटा से लगातार चौथीं बार जीत कर आए हैं। जोगी सरकार में उपनेता थे।
7.शिव डहरिया- प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। सतनामी समाज के नेता हैं। सीट बदलकर आरंग से जीते हैं। सतनामी समाज में अच्छी पकड़ है।
8. अनिला भेडिय़ा- दूसरी बार विधायक बनी हैं। आदिवासी वर्ग की शर्त पूरी करती हैं।
9. जयसिंह अग्रवाल- कोरबा जिले से तीसरी बार विधायक बने हैं। कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व पूरा करेंगे। सांसद बंशीलाल महतो के पुत्र को हरा कर आए हैं।
10. गुरू रूद्र कुमार- सतनामी समाज के गुरू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दूसरी बार विधायक बने हैं। 2008 में पहली बार आरंग से जीते थे। इस बार अहिवार से जीत कर आए हैं। सतनामी समाज में अच्छी पकड़ है।
11. उमेश पटेल-दूसरी बार विधायक बने हैं। युवा चेहरा है। स्व. नंदकुमार पटेल के बेटे हैं। कलेक्टर की नौकरी छोड़कर चुनाव लडऩे वाले ओपी चौधरी को हराया है।

यह भी देखें : भूपेश मंत्रिमंडल का गठन…9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…सिंहदेव और ताम्रध्वज को लेकर कुल 11 हुए…एक नाम अभी बाकी… 

Back to top button
close