छत्तीसगढ़सियासत

VIDEO : कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की सभा की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 22 अक्टूबर को रायपुर प्रवास को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साइंस कॉलेज मैदान में बैठक ली। साथ ही तैयारियों का जायजा लिया। साइंस कॉलेज में राहुल गांधी किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।


आज की बैठक और तैयारियों के संबंध में किरणमयी नायक ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसके लिए टीम लगी हुई है। आज की बैठक इसी को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी कि किस तरह मंच बनेगा, पंडाल कैसा होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई कि किस तरह से लोगों का आना-जाना होगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी को सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग सुन सके। इस चुनाव में बदलाव की लहर को लोगों तक पहुंचाना है। बैठक में एसपीजी के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर है। कांग्रेस ने कल ही पहले चरण की 18 सीटों में से 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस ने बस्तर में 8 में से 7 विधायकों को रिपीट किए हैं। कांकेर के शंकर धु्रवा की टिकट काट दी है। कांग्रेस अभी भी राजनांदगांव की 6 सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा ही नहीं की है।

यह भी देखें : BREAKING: अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव, BSP की सलाह पर लिया फैसला

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471