देश -विदेशस्लाइडर

कर्नाटक: नहर में बस गिरने से 25 की मौत…कई घायल… मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी…

कर्नाटक। कर्नाटक के मंड्या जिले में शनिवार को पांडवपुरा तालुक में कनागमराडी के नजदीक एक बस नहर में गिर गई जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग नहर में से लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

मांड्या जिले में कावेरी नदी से निकलने वाली वीसी नहर में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर जा गिरी। इस घटना में लोगों को संभलने का समय भी नहीं मिला और सब पानी में डूबने लगे।



बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए लोगों में अधिकतर स्कूली बच्चे थे। सभी बच्चे स्कूल से हाफ डे में घर लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मौके पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी मदद व बचाव में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक चलती बस से कूद गया जिसकी वजह से वो बच गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल वो युवक सदमे में है, सही होने पर उससे बस में सवार लोगों की संख्या का पता किया जाएगा क्योंकि सिर्फ उसी से बस में सवार लोगों की संख्या की जानकारी मिल सकती है।



घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद आसपास के लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और रस्सी की सहायता से लोगों को नहर से बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दुख जताया है और अपने सभी प्लान रद्द कर वो हादसे वाली जगह पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस पर अपना संतुलन खो दिया था जिसके चलते बस नहर में जा गिरी।

राज्य के उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हादसे में 25 लोगों की मौत हुई हैं। मुझे लगता है कि ड्राइवर सही तरीके से गाड़ी नहीं चला रहा था। हम मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

हादसे पर पीएमओ और राहुल गांधी ने जताया शोक
मंड्या में हुए हादसे पर पीएमओ ने ट्वीट पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भगवान हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को ताकत दे। वहीं हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट किया मैं हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

यह भी देखें : यहां किराए पर मिलती है खूबसूरत गर्लफ्रेंड… संग घूमेगी… शॉपिंग भी करा सकते हैं… पर उसकी मर्जी के बिना नहीं कर सकते ये काम… 

Back to top button
close