Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
विधानसभा: अमितेश शुक्ल ने किया वॉक आउट…मनाने पहुंचे कांग्रेस-भाजपा के विधायक…नहीं माने और निकल गए घर…

रायपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुलाए गए विधानसभा में की विशेष सत्र में गुरूवार को जमकर हंगामा हुआ। गांधी पर बोलने नहीं देने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अमितेश शुक्ल ने सदन की कार्रवाई से वॉक आउट दिया।
विधायक अमितेश शुक्ला का नाम गांधी पर बोलने वालों की लिस्ट में नहीं था। उन्होंने बार-बार बोलने के लिए आग्रह किया। इसके बाद भी उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि देवेद्र यादव जैसे जूनियर विधायकों को सदन में बोलने समय दिया गया। इससे नाराजगी जताते हुए
अमितेश ने वॉक आउट किया। इसके बाद भाजपा एवं कांग्रेस ने विधायक गण नाराज अमितेश शुक्ल को मनाने पहुंचे। लेकिन अमितेश नहीं और विधानसभा से निकल गए।
यह भी देखें :