Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुरसियासत

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान संघ ने कई मांगें भी रखी। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों के अनुसार उनकी मांगों में प्रोबेशन पीरियड कम कर पूर्ववत करने, ग्रेड पे को 6000 करने, समयमान वेतनमान को 16 साल के बजाय 14 साल करने, कलेक्टर और डायरेक्टर के पोस्ट में 10 से 15 फीसदी पोस्ट स्टेट कैडर के अफसरों को देने समेत कई मांगे शामिल थी। डायरेक्टर के 20 और कलेक्टर के 5 पद की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी।

वहीं दो साल से लंबित डीपीसी कई मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।डेलीगेशन ने पहले मुख्यमंत्री बघेल को पुष्प गुच्छ भेंटकर नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को राज्य प्रशासनिक सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार सम्बंधित ज्ञापन देकर निराकरण के लिए अनुरोध भी किया है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य प्रशासनिक/नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. जीबन चक्रवर्ती, महासचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों और लाजवीर सिंह भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय एवं सदस्यों में सौमिल रंजन चौबे, डॉ. सूरज कश्यप, उमेश पटेल, हरवंश सिंह मिरी, जागेश्वर कौशल, जोगेन्द्र नायक, विरेन्द्र बहादुर पंचभाई,भारती चंद्राकर, भागवत जायसवाल, उमाशंकर बन्दे, पुलक भट्टाचार्य, मनीष साहू, दिव्या वैष्णव और रूचि शर्मा भी उपस्थित थीं ।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471