छत्तीसगढ़स्लाइडर

मरीजों से बात कर इलाज एवं अन्य सुविधाओं की ली जानकारी…स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया अस्पताल का किया निरीक्षण…नवजातों की सेहत का खास ख्याल रखने के दिए निर्देश

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचार, जांच एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों के परिजनों से बात कर अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने शिशु वार्ड में डेंगू पीडि़त बालिका रूद्र केशरी और वहां भर्ती चार साल की बालिका पदमनी तथा उनके परिजनों से बात कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिंहदेव ने नवजात शिशुओं के गहन चिकित्सा कक्ष पहुंचकर वहां इलाजरत नवजातों का हाल-चाल जाना। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों को नवजात बच्चों के इलाज की सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।


WP-GROUP

अस्पताल भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, संभाग आयुक्त अमृत कुमार खलखो और कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली भी थे।

यह भी देखें : 

सीएम की अध्यक्षता में समिति का हुआ गठन…तारन प्रकाश सिन्हा बने समन्वयक… ये होंगे सदस्य…

Back to top button
close