छत्तीसगढ़सियासत

जाने का समय है जितना घूमना हो घूम लो: पुनिया

संगठन को मजबूत करने चलाया जा रहा है अभियान

रायपुर। राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि संगठन के द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है वह संगठन को मजबूत करने के लिये जो अभियान चलाया जा रहा है। उसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। जनता भाजपा को समझ रही है और कांग्रेस की नीतियों को भी। इस सरकार ने 14 सालों में क्या-क्या किया वह जनता देख रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री विदेश घूमते है, लेकिन एक भी कंपनी विदेशों से आई क्या? यहां पर उद्योग लगाया हो तो बतायें। अब उनको लगता है आखिरी साल है उनके जाने का, जितना भी घूमना फिरना हो कर लिया जाये। मुख्यमंत्री और मंत्री विदेशों के दौरे कर रहे लेकिन गरीब आदमी या आदिवासी, या अनुसूचित जाति या पिछड़े वर्ग या स्थानीय निवासियों को लाभ हुआ क्या। जो भी कंपनियां, हिन्दुस्तान आती है, प्राकृतिक संसाधन है, खनिज संपदा का भंडार, उसके दोहन के लिए आती है। विदेश कंपनियों के आने से क्या होगा? घरघोड़ा के तरफ रास्ते में देखा, पेड़ों में कालिख पुती हुई है, कोल के डस्ट है। भारतीय जनता पार्टी सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों को ने कोल डस्ट दी है
झीरम घाटी का मुद्दा कोई नया नहीं है। इस तरह की घटना दुनिया में कहीं नहीं घटी। जिसने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर दिया हो। कांग्रेस इसके सीबीआई जांच की मांग करती है। पुनिया ने कहा कि भाजपा क्या करती है मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करता। वो अलग पार्टी है और अपने हिसाब से चलती है। यह जरुर है कि अब उनके दौरों की संख्या बढ़ गई है, क्योंकि वे अब डरने लगे हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471