देश -विदेशवायरलस्लाइडर

VIDEO: जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश कर रही थी लड़की फिर आगे जो हुआ…

नई दिल्ली। चीनी व्लॉगर ने जिंदा ऑक्टोपस को अपना आहार बनाने की कोशिश की तो उसका बेहद बुरा हाल हो गया। उसने ये हरकत कैमरे के सामने की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दें कि ऑक्टोपस एक खतरनाक समुद्री जीव माना जाता है। जब इस व्लॉगर ने ऑक्टोपस को अपना आहार बनाने की कोशिश की तो आठ पैरों वाले इस समुद्री जीव ने उसके चेहरे पर तीखा वार कर दिया जिससे वह बचने में नाकाम रही।



52 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला व्लॉगर ने अपने हाथ में ऑक्टोपस को पकड़ा हुआ है और वह इसे जिंदा खाने की कोशिश कर रही है। वीडियो क्लिप के शुरुआत में देखा जा सकता है कि मुंह के पास आते ही ऑक्टोपस ने उसके चेहरे को मजबूती से पकड़ लिया है।

हालांकि इसके बाद भी वह महिला बिल्कुल निडर नजर आ रही थी। एक बार जब उसे महसूस हो गया कि वह इस ऑक्टोपस से छुटकारा नहीं पा सकती है तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उसने वीडियो में कहा है कि देखो इसने खुद को कितनी मजबूती से मेरे फेस पर चिपका लिया है।
WP-GROUP

महिला को दर्द से कराहते हुए सुना जा सकता है। वह कह रही है कि मुझे काफी दर्द हो रहा है, मैं इसे छुड़ा नहीं पा रही हूं। जब उसके परिजनों ने उस ऑक्टोपस को उसके फेस से छुड़ाने में उसकी मदद कर दी तो उसने कैमरे के सामने आकर कहा कि वह अगले वीडियो में इसे जिंदा खाकर दिखाएगी। उसने बताया कि ऑक्टोपस किस मजबूती से उसके चेहरे पर चिपक गया था और उसने उसके गर्दन पर भी घाव कर दिया।

बताया जाता है कि ये महिला व्लॉगर चीन के लियांगुंगांग प्रांत की रहने वाली है और वह समुद्री जीव जंतुओं को कैमरे के सामने खाकर उसकी लाइव वीडियो बनाती है। उसने दो सप्ताह पहले ही अपना एक लाइव स्ट्रीमिंग चैनल शुरू किया है जहां वह पके हुए समुद्री जीव को खाती हुई नजर आती है।

यह भी देखें : 

गर्लफ्रेंड से फीस वसूली: फेल होने की वजह प्रेमिका…मेडिकल छात्र ने कहा…अब तुम ही भरो मेरी फीस…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471