Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

अंबिकापुर कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने कहा- रमन ही होंगे अगले मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं के आधार पर नहीं कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव जीतती है

अंबिकापुर/रायपुर। अंबिकापुर में आज भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा नेताओं के आधार पर चुनाव नहीं जीतती, वह लाखों लाख कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतती है। कार्यकर्ता ही भाजपा की जान हैं।

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों को आगे बढ़ाती है। एक छोटे से कार्यकर्ता को भी विधायक, सांसद और प्रधानमंत्री तक बनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वंशवाद नहीं चलता। उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनाने अपनी आवाज इतनी बुलंद करें कि रायपुर में बैठे कांग्रेसी हिल जाएं।




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा को न जाने कहां से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के आसार दिखते हैं, वे ही जानें। राहुल गांधी बता दें यहां किसके दम पर सरकार बनाने निकले हैं। सरकार का नेतृत्व कौन करने वाला है, नकली सीडी बनाने वाले सरकार नहीं बना सकते।

 

अगले मुख्यमंत्री रमन ही होंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में स्पष्ट कर दिया कि छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा और डॉ. रमन सिंह की मुख्यमंत्री होंगे।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा में आने वाले दिनों में विधानसभा सीटों पर भाजपा का ही कमल खिलेगा। अमित शाह आपके माथे पर जीत का तिलक लगाने आएं हैं।

 

नया छत्तीसगढ़ बनाने सरगुजा आए हैं। पिछली बार सरगुजा में उनका जो स्वागत हुआ था उसे वे अभी तक भूल नहीं पाए हैं और बार-बार याद करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां कांग्रेस मुद्दाविहीन है। संगठन विहीन है। सीडी बना रही है। ऐसे कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि 65 प्लस का लक्ष्य को कार्यकर्ता ही पूरा करेगी।

यह भी देखे : भाजपा की पहली सूची आएगी 20 अक्टूबर तक, 18 सीटों के नाम तय, 12 नये चेहरों को मौका

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471