रायपुर। भाजपा की पहली सूची 20 अक्टूबर तक आएगी। इसमें पहले चरण के 18 सीटों के नाम तय होंगे। टिकट तय करने प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और मुख्यमंत्री रमन सिंह 17 व 18 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे। कहा जा रहा है कि 18 सीटों में से 12 में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। वर्तमान में ये सभी सीटें विपक्ष के कब्जे में हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर चल रहा है। कुछ सीटों को छोड़कर सभी सीटों में दावेदारों की लंबी लिस्ट है। पार्टी किसी एक नाम पर मुहर लगाने काफी सोंच विचार कर रही है। पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देना चाह रही है। इसके लिए सभी दावेदारों के नब्ज टटोले जा रहे हैं।
एक-एक दावेदारों की क्षेत्र में पकड़ एवं सक्रिया पर गौर किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने पहले चरण में होने वाले चुनाव के 18 सीटों के नाम तय कर लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन भी लगभग हो गया है सिर्फ मुहर लगाना ही बाकी है। जो सीट अभी विपक्ष के कब्जे में है उन सीटों को भाजपा किसी भी कीमत पर हथियाना चाह रही है। इन सीटों पर काफी अध्ययन किया गया है। इसलिए 12 सीटों पर नये चेहरों को उतारने जा रही है।
यह भी देखें : कांग्रेस की प्रमुख कमेटियों में रिसर्च विभाग शामिल, इदरीश गांधी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए
Add Comment