छत्तीसगढ़

Sushasan Tihar 2026 : जहां लगती थी नक्सलियों की जन अदालत, आज वहीं CM साय की लगी जनचौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Sushasan Tihar 2026 : बीजापुर. संवाद से समाधान तक… छत्तीसगढ़ में साय सरकार का सुशासन तिहार 2026 जारी है. जहां कभी लाल आतंक का दहशत था, लेकिन आज सुशासन का उजियारा पहुंच रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर मंगलवार को बीजापुर के कोंडपल्ली गांव में उतरा. जहां वह सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए और इमली पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से उनकी मांगे और समस्याएं सुनी. इस दौरान सड़क, बिजली जैसी समस्याओं पर भी सार्थक संवाद किया गया.

सुशासन तिहार कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. जनचौपाल में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह पहले नक्सलियों के डर के साया में जीवन-यापन करते थे. लेकिन अब सरकार हमारे गांवों स्कूल,आंगनबाड़ी,सड़क,पीने का पानी पहुंच रही है. यह देखकर क्षेत्र में सकारात्मकता का माहौल है.

बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने आज उसी गांव में जनचौपाल लगाई, जहां कभी नक्सलियों की जनअदालत लगा करती थी. नक्सलवाद के खात्मे के बाद यहां की तस्वीर बदल रही है. इलाके में तेजी से विकास पहुंचाया जा रहा है. सरकार आवागमन के लिए सड़क, अस्पताल और स्कूल बनाने का काम कर रही है.

ग्रामीणों को सीधा मिलेगा योजनाओं का लाभ : CM साय

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां विकास में नक्सलियों द्वारा रोड़ा डाल कर कई सालों तक विकास से हमारे आदिवासियों को दूर रखा गया था. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद और गृहमंत्री अमित शाह के इच्छा शक्ति से क्षेत्र सहित पूरे देश में नक्सलवाद समाप्त हो गई है. अब हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ इन्हें सीधा मिलेगा. यही हमारा भी कोशिश रहेगा.

Related Articles

Back to top button