छत्तीसगढ़

CG Weather Update: आज 50Km रफ्तार से चलेगी हवा:कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, 5 दिन बदला रहेगा मौसम, मानसून की रफ्तार तेज होगी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। हालांकि तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर (माना) में 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर का मौसम

शहर में आज (8 जून) बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related Articles

Back to top button