मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। एमसीबी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कलक्ट्रेट कार्यालय के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर से घायल है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कलक्ट्रेट कार्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे. हादसे में अजीत वार्ड न.21 और दिनेश ग्राम सिरौली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए. जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल अजीत केरकेट्टा का भालूडांड केवटी केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है.
Related Articles
सीजी बोर्ड परीक्षा का एलान, शामिल होंगे 22 हजार 810 विद्यार्थी, विद्यार्थी तैयारियों में जुटे
January 3, 2025
छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री ने बताई पांच वर्षीय योजनाएं, गोवा में हुआ पश्चिमी व मध्यवर्ती क्षेत्रों के मंत्रियों का सम्मेलन
August 30, 2024
Check Also
Close
-
महाकुंभ मेले के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों की सुविधाDecember 26, 2024


