नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा होंगे। आज नई दिल्ली में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।
जेपी नड्डा की पार्टी भाजपा कार्यालय में नामांकन के वक्त अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। दोपहर बाद नड्डा को अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई।
आपको बता दें कि नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। नड्डा का चयन साढ़े पांच साल के लिए किया जाएगा।
यह भी देखें :
Add Comment