छत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: रायपुर: राजधानी मिला मानव कंकाल…लोगों में दहशत…

रायपुर। राजधानी रायपुर के रिंग रोड पीडब्ल्यूडी ओवर ब्रिज के नीचे कल एक मानव कंकाल मिलने से लोगों में दहशत का महौल है।  कल शाम लोगों की भीड़ में खलबली मची हुई थी। पास जाकर देखा गया तो वहां ओव्हर ब्रिज के नीचे अज्ञात एक मानव कंकाल मिला।



जिसके चलते लोगों में दहशत का महौल निर्मित हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि लाश करीब एक हफ्ते पुरानी हो सकती है। साथ ही कंकाल पूरी तरह गल चुका है। पुलिस ने बताया कि राजधानी के विभिन्न थानों में दर्ज गुम लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हंै। पुलिस को मामले में हत्या की आशंका है।


WP-GROUP

लाश के बारे में संक्षिप्त जानकारी मिलने में कुछ समय लग सकता है। पोस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ जानकारी सामने आने की संभावना है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही आला अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। इसके साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच भी जारी है।

यह भी देखें : 

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा…भूपेश बघेल हिन्दुस्तान का सबसे लबरा मुख्यमंत्री…झूठे वादे किया ओ भी गंगाजल हाथ में लेकर…

Back to top button
close