छत्तीसगढ़स्लाइडर

आयुक्त सौरभ कुमार ने संभाला कामकाज…प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर की चर्चा…

रायपुर। बुधवार शाम नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय व्हाईट हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवपदस्थ आयुक्त सौरभ कुमार ने प्रशासनिक कामकाज संभाल लिया। शिव अनंत तायल ने उन्हें निगम आयुक्त का पदभार सौंपा।



कामकाज संभालते ही आयुक्त कुमार ने निवर्तमान आयुक्त तायल के साथ चर्चा करते हुए रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रदाय प्रणाली, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन, मौलिक नागरिक अधिकारों के दायित्वों से संबंधित कार्यो की संक्षिप्त जानकारी एवं जोनो की व्यवस्था सहित प्रशासनिक अमले की व्यवस्था व कार्यप्रणाली की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की।


WP-GROUP

यह भी देखें : 

एजाज ढेबर ने जनता की मांग पर दिया 5 लाख का स्वेच्छानुदान…महापौर निधि से होगा नाला निर्माण…

Back to top button
close