ट्रेंडिंगमनोरंजनस्लाइडर

रावण के वध के साथ ही समापन हुआ रामायण का….अब रविवार सेे दूरदर्शन पर दिखेगा ये लोकप्रिय धारावाहिक…

देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन को देखते हुए दूरदर्शन पर रामायण का फिर प्रसारण किया जा रहा है. लोग रामायण को पंसद कर रहे हैं। आज के एपिसोड में दिखाया गया कि राम ने रावण का वध कर दिया।

ऐसे में दर्शकों के दिमाग ये बातें चल रही हैं कि अब रामायण रावण वध के साथ ही खत्म हो जाएगा, लेकिन रामायण के क्रेज को देखते हुए अब दूरदर्शन ने लव-कुश के दोबारा प्रसारण का फैसला किया है।

बता दें कि लव-कुश 1988 में दूरदर्शन पर उत्तर रामायण के नाम से प्रसारित किया गया था. इसे भी रामानंद सागर ने ही बनाया था. लव-कुश के प्रसारण की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट के जरिए दी।

रामायण को लेकर शशि शेखर ने बताया रामायण के प्रति लोगों के क्रेज को देखकर हमने लव कुश के प्रसारण करने का फैसला किया है।

शनिवार को रावण वध के साथ ही रामायण का समापन होगा, जबकि रविवार की सुबह रामायण के आखिरी एपिसोड का पुन: प्रसारण होगा.

उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि रविवार रात से दर्शक उत्तर रामायण यानी लव कुश की कहानी देख सकते हैं. यह पौराणिक धारावाहिक दूरदर्शन पर रविवार 19 अप्रैल से रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

रात को 9 बजे उत्तर रामायण के फ्रेश एपिसोड्स दिखाए जाएंगे और सुबह 9 बजे रिपीट टेलीकास्ट होगा।

Back to top button