
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम आज कोरबा के ग्राम वेला में छेरछेरा के मौके पर लोगों के घरों से धान मांगते नजऱ आए। मरकाम आज होने वाले मेयर के चुनाव के लिए कोरबा में डेरा डाले हुए हैं।
मरकाम यहां कांग्रेस का मेयर बनाने के लिय निर्दलीयों और अन्य दलों के पार्षदों को साधने में जुटे हैं। लेकिन उससे पहले आज सुबह छेरछेरा मनाने निकल पड़े। गौतलब है कि प्रदेश में छेरछेरा एक प्रमुख लोक त्योहार है। जो सरगुजा में छेरता के नाम से भी जाना जाता है।
इसमें लोगों से धान और धन का दान लिया जाता है। कोरब में मरकाम के साथ हरिश परसाईं पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, हाजी इशराक खान, अरुण शर्मा, बाल्को block adhyaksh F D manikpuri जिला सचिव गुड्डू थवाइथ ,फुल दास महंत, रायपुर से महमूद अली, किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला थे।
यह भी देखें :