छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय शतरंज चयन प्रतियोगिता में अशोक पटेल दूसरी बार विजेता…

रायपुर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन 6 जनवरी को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायपुर में संचनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा कराया गया उक्त प्रतियोगिता में राज्यभर से 66 खिलाड़ी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता 6 चक्रो में अंतराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से खेली गई जिसमें रायगढ़  के प्रथम अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अशोक पटेल ने 5.5 अंक के साथ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में अशोक पटेल पूर्व में भी विजेता रह चुके हैं एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके है प्रतियोगिता में चयनित 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।



राष्ट्रीय टीम के लिए अशोक पटेल रायगढ़, एसआर जायसवाल, अब्दुल शमीम,अम्बिकापुर ,टी आर देवांगन महासमुंद, उदित नारायण ,देवेश वर्मा,ईश्वर पटेल चयनित हुए। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर रवि कुमार एवं रोहित यादव द्वारा कराई गई।
WP-GROUP

यह भी देखें : 

नशे का हैवी डोज देकर 22 लड़कियों से बनवाए अश्लील वीडियो…सहमति के बिना भी कर दिया ऑनलाइन शेयर…जब खुला मामला तो गिरफ्त में आए दो दरिंदे…फिर खुला ऐसा राज कि…

Back to top button
close