
जांजगीर। जिले के जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम चोरभ_ी में एक किशोरी ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने का कारण अब तक अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गलगलाडीह निवासी प्रीति चंद्रा कक्षा दसवीं की छात्रा थी। वह जैजैपुर के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ती थी। वह करीब दो-तीन माह पूर्व से ग्राम चोरभठ्ठी में अपनी बड़ी मां के यहां रह रही थी।
शनिवार को सुबह पढऩे के लिए स्कूल गई थी और स्कूल से छुट्टी होने के बाद करीब 12 बजे अपनी बड़ी मां के यहां ग्राम चोरभठ्ठी पहुंची। प्रीति चंद्रा ने दोपहर में घर के लोगों के साथ भोजन किया और बाद में अपने परिजनों के साथ बरामदे में टीवी देख रही थी।
कुछ समय बाद प्रीति चंद्रा वहां से अचानक उठकर कमरे में चली गई और वहां उसने जहर सेवन कर लिया। परिजनों ने बताया कि घर के कमरे से बर्तन की आवाज सुनाई दी तब सभी लोग घर के कमरे की ओर गए तब प्रीति चन्द्रा हाथ में जहर का डिब्बा लेकर कमरे से बाहर निकल रही थी।
तब सभी लोग सहम गए। उसके हाथों से जहर का डिब्बा छीना गया, तब प्रीति चन्द्रा बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : पेशी से पहले पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी… दुष्कर्म के आरोप में हुआ था गिरफ्तार…