क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पेशी से पहले पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी… दुष्कर्म के आरोप में हुआ था गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिला न्यायालय में आज पेशी के लिए आया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। जहां दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया।



जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव यूबीएस चौहान दलबल के साथ पहुंच गए। फिलहाल कोर्ट परिसर की छानबीन की जा रही है पर अभी तक आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आया है।

कोर्ट परिसर से भागने वाले दुष्कर्म के आरोपी ने दो आरक्षकों को चकमा दिया। मिली जानकारी के अनुसार राजा भानपुरी निवासी आरोपी बिट्टू की आज कोर्ट में पेशी थी।
WP-GROUP

लगभग चार महीने पहले उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार किया था। लालबाग पुलिस के दो आरक्षक उसे पेशी के लिए आज कोर्ट लेकर गए थे। इसी बीच कोर्ट से आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया।

यह भी देखें : 

ये हैं साल 2020 के सबसे अशुभ दिन… 12 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच इन 4 राशि वालों को रहना होगा बेहद सतर्क…

Back to top button
close