छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव 7 को जांजगीर में लेंगे विभागीय बैठक…

रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 7 जनवरी को जांजगीर जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगे। वे 7 जनवरी को सवेरे साढ़े पांच बजे अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस से अंबिकापुर से उसलापुर पहुंचेंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर से जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा पहुंचेंगे।



श्री सिंहदेव मालखरौदा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जांजगीर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर दो बजे जांजगीर पहुंचेंगे। श्री सिंहदेव वहां दोपहर ढाई बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे सड़क मार्ग से जांजगीर से वापस अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
WP-GROUP

यह भी देखें : 

BIG BREAKING रायपुर: कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को बनाया सभापति प्रत्याशी…

Back to top button
close