Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
BIG BREAKING रायपुर: कांग्रेस ने प्रमोद दुबे को बनाया सभापति प्रत्याशी…

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने तत्कालीन महापौर प्रमोद दुबे को सभापति प्रत्याशी बनाया है। प्रमोद दुबे महापौर के प्रबल दावेदार थे। कांग्रेस ने कुछ देर पहले ही अपना महापौर प्रत्याशी के रूप में एजाज ढेबर का नाम तय किया। एजाज ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
कांग्रेस में महापौर के नाम तय होने के बाद सभापति को लेकर समन्वय नहीं बन पा रहा था। सभापति के लिए प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा और श्रीकुमार मेमन का नाम सामने आ रहा था। अंत में प्रमोद दुबे का नाम तय किया गया।
यह भी देखें :