Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING रायपुर: एजाज ढेबर होंगे महापौर…

रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर चुनाव को लेकर चल रहे घमाशान खत्म हो गया है। कांग्रेस ने एजाज ढेबर को अपना प्रत्याशी बनाया है। एजाज फार्म भरने कांग्रेस भवन से नकल गए हैं।

राजधानी में निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन देकर हाथ को मजबूत किया था। सोमवार 6 जनवरी को महापौर कौन होगा इस पर फैसला हो गया। कांग्रेस ने एजाज ढेबर के नाम को महापौर के रूप में तय किया है।



राजधानी में नगरी निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद इस रेस में तीन लोग महापौर बनने के लिए हेड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। सभी पार्षद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ गंगरेल में पिकनिक मनाने भी गए थे। इन तीन दावेदारों में ज्ञानश शर्मा, प्रमोद दुबे और एजाज ढेबर में फैसला होना था।
WP-GROUP

सभी बड़े नेताओं के लिए इन तीन नामों में एक पर सहमति बनाना काफी मुश्किल काम था। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो सीएम की पंसद पर रायपुर का महापौर चुना जाना तय था। एजाज ढेबर राजधानी में सर्वाधिक वोटों ने चुनाव जीते थे। साथ ही निर्दलीय पार्षदों को भी साथ में लाने का काम उन्होंने किया था।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: बाइक, कार और स्कूटी से स्कूल जाने वाले छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी…डीईओ ने जारी किया आदेश…इन बच्चों को नहीं दिया जाए प्रवेश…

Back to top button
close