छत्तीसगढ़

पांच मंजिला अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर…परमिशन तीन मंजिल का और…

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ओर महापौर चुनन के लिए कवायद चल रही है, वहीं नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने नियम विरूद्ध निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलवाया।

देवेन्द्र नगर पंडरी कपड़ा मार्केट के पीछे आवासीय जमीन पर पांच मंजिला कॉम्प्लेक्स को तोड़ दिया गया। इस दौरान वहां मामला गरमा गया था। जिस वजह से मौक पर पुलिस बुलानी पड़ी।



नगर निगम ने आज अवैध निर्माणों पर तोडफ़ोड़ की। देवेन्द्र नगर पंडरी कपड़ा मार्केट के पीछे आवासीय ज़मीन पर पांच मंजि़ला कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। जिस पर बुलडोजर चलाया गया।
WP-GROUP

यह कार्रवाई एडिशनल कमिशनर पुलक भट्टाचार्य की अगुवाई में की गई। तोडफ़ोड़ के दौरान मौके पर गरमागरमी की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिस वजह से निगम को पुलिस बुलानी पड़ी। बताया गया कि उक्त मकान का परमिशन तीन मजिल का था लेकिन पांच मंजिल का कॉम्पलैक्स बनाया गया था।

यह भी देखें : 

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सफिरा साहू चुनी गई महापौर…सभापति पर फैसला होना बाकी…

Back to top button
close