Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सफिरा साहू चुनी गई महापौर…सभापति पर फैसला होना बाकी…

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर का प्रथम सम्मेलन स्थानीय कलेक्टोरेट के आस्था हाल में सभी पार्षदों को शपथ दिलवाने के साथ ही शुरू हो गया। महापौर पद के लिए कांग्रेस की सफीरा साहू ने नामांकन दाखिल किया था, वहीं भाजपा की ओर से दिप्ती पांडे ने महापौर का नामांकन दाखिल किया था।

मतदान के बाद कांग्रेस की सफीरा साहू को 28 मत मिले, वहीं भाजपा के दिप्ती पांडे 19 मत प्राप्त हुए हैं, तथा एक मत निरस्त पाया गया है। इस तरह कांग्रेस की सफीरा साहू जगदलपुर निगम की महापौर बन गई है।



उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम के अनुसार निगम जगदलपुर के कुल 48 सीटों में से कांग्रेस 28 पार्षदों के साथ बहुमत में है, एक अन्य निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस के समर्थन में है, इस तहर कुल 29 पार्षदों का समर्थन कांग्रेस को प्राप्त था, वहीं भाजपा 19 सीटों पर ही जीत पाई थी।

मतदान के बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस की सफीरा साहू को 28 मत प्राप्त हुए हैं तथा भाजपा की दिप्ती पांडे को 19 मत प्राप्त हुए हैं। एक मत निरस्त हो गया है। इस तरह कांग्रेस की सफीरा साहू जगदलपुर नगर पालिका निगम की महापौर बन गई है।
WP-GROUP

सभी 48 पार्षदों ने मतदान का उपयोग किया है। वहीं दूसरी ओर सभापति के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। समाचार लिखे जाने तक सभापति की घोषणा नहीं की गई थी।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : परिजनों ने प्रेम प्रसंग की खबर लगते ही युवती को निकाल दिया था घर से बाहर…की आत्महत्या की कोशिश…प्रेमी को लगी भनक तो उसने उठा लिया ये कदम…

Back to top button
close