Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : बीएसपी में फिर बड़ा हादसा… ब्लास्ट फर्नेस में गैस का रिसाव… डीजीएम सहित 5 कर्मी गंभीर…अस्पताल में भर्ती…

भिलाई। उत्पादन की दृष्टि से एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव की खबर सामने आ रही है। गैस रिसाव से एक डीजीएम व 5 कर्मी सहित 6 कर्मी प्रभावित हुए हैं। जिनमें से 3 कर्मी गंभीर रुप से प्रभावित बताए जा रहे हैं। यह घटना संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 8 में हुई है।



सभी घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 3 गंभीर घायल कर्मियों का आईसीयू में उपचार चल रहा है। गैस से आहत सभी 5 राइट्स के कर्मचारी बताए गए हैं।


WP-GROUP

गंभीर रुप से घायल कर्मचारी – लोको चालक अभिषेक आनंद 26 साल निवासी नेहरू नगर पूर्व, सिग्नल मेन बालकृष्णा 27 साल निवासी खुर्शीपार, लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज 33 साल, गैस से ज्यादा आहत हुए है। वहीं राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार व कालीदास का उपचार में चल रहा है। मौके पर सुबह-सुबह पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस के डीजीएम राजेश कुमार भी गैस रिसाव से प्रभावित हुए। उनका उपचार भी सेक्टर 09 चिकित्सालय मे चल रहा है।

यह भी देखें : 

BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : राजधानी में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद व्यवसायी की गोली मारकर हत्या…

Back to top button
close