Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : राजधानी में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद व्यवसायी की गोली मारकर हत्या…

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाक़े में देर शाम नारियल पानी व्यवसायी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी गई। व्यवसायी को बेहद गंभीर हालत में मेकाहारा में दाखिल कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।



मृतक व्यवसायी का नाम राजकुमार जायसवाल बताया गया है जो कि नारियल पानी बेचने का व्यवसाय करता था। बताया जा रहा है कि वह कऱीब तीन वर्ष पहले ही रायपुर आया था। मृतक मूल रुप से यूपी का रहने वाला था। मृतक की पत्नी किराना दुकान चलाती है।


WP-GROUP

घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मृतक का विवाद शराब पीने के दौरान हुआ जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। मौक़े पर कप्तान आरिफ़ शेख़ समेत सभी आला अधिकारी पहुँच चुके हैं।

यह भी देखें : 

मध्य प्रदेश: 13 साल की बच्ची को गांजा पिलाकर करता था रेप, महिनों तक किया बलात्कार…

 

Back to top button
close